Tuesday, November 27, 2018

दिल्ली पुलिस ने जिन्हें बताया आतंकी, निकले PAK स्टूडेंट- की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में जिन दो युवकों की तस्वीर जारी कर उन्हें संदिग्ध आतंकी बताया था पाक मीडिया ने उन्हें पाकिस्तानी छात्र बताया है. दिल्ली पुलिस ने दोनों के देश की राजधानी में घुसने की आशंका जताई थी. पाक मीडिया का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में जिन दो युवकों को आतंकी बताया है वो पाकिस्तानी स्टूडेंट हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने यह कन्फर्म किया है कि तस्वीर में दिख रहे दोनों छात्र तैय्यब और नदीम हैं. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और पुलिस द्वारा की गई घोषणा के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि ये दोनों फैसलाबाद के छात्र हैं. इसके बाद सोमवार को दोनों छात्रों ने फैसलाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अपने आतंकवादी होने के दावे को गलत ठहराते हुए कहा कि हम पाकिस्तान में मौजूद हैं और कभी भारत नहीं गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को रायविंड इज्तिमा के दौरान वो लाहौर गए थे और ये तस्वीर उस समय ली गई थी जब वो गंडा सिंह बॉर्डर पर थे. उन्होंने कहा कि वो नहीं जानते कि उनकी यह तस्वीर किसने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ यह षड्यंत्र रचा. एक सवाल के जवाब में छात्रों ने कहा कि, 'अगर दुश्मन डर रहा है तो उसे डरने देते हैं'

मदरसे के मुखिया ने कहा कि तैय्यब और नदीम जामिया फैसलाबाद में तलीमत-ए-इस्लामिया के छात्र हैं और कभी भारत नहीं गए. उन्होंने कहा कि उनके छात्र किसी राजनीतिक दल और धार्मिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं.

बता दें कि हाल ही में पुलिस ने दोनों की तस्वीर जारी की थी जिसमें दोनों युवकों ने कुर्ता पायजामा और सिर पर टोपी पहनी हुई है. तस्वीर में दोनों युवक एक माइलस्टोन के पत्थर पर टेक लेकर खड़े हैं जिसपर उर्दू में लिखा है दिल्ली 360 किलोमीटर और फिरोजपुर 9 किलोमीटर.

अपनी एडवाइजरी में पुलिस ने इन दोनों बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर पहाड़गंज पुलिस को सूचित करने की अपील की थी. पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में दो नंबर भी जारी किए थे-011-23520787 या 011-2352474, जिस पर इनके बारे में सूचना दी जा सके.

इस बीच सोमवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची अटैक पर जमकर चर्चा हुई. दिल्ली सरकार के गृह विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने सदन में दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और सदन पटल पर सरकारी संकल्प प्रस्ताव भी रखा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

दानपात्र से मिला था कारतूस

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार इमरान ने खुलासा किया है कि वह करोल बाग में बावली वाली मस्जिद में बतौर मुअज्जिन (केयर टेकर) कार्यरत है. 2-3 महीने पहले उसे दानपात्र से यह कारतूस मिला था, और उसके भाई ने उसे यमुना नदी में फेंकने को कहा था, लेकिन उसने नहीं फेंका और अपने पर्स में रख लिया. फिलहाल पूरे प्रकरण पर जांच जारी है.

आरोपी इमरान हाईस्कूल पास है और वह दिल्ली के करोल बाग की एक मस्जिद में केयर टेकर है और उसका स्थायी पता गाजियाबाद में लोनी के पास चिरौल गांव का है. उसकी पत्नी आयशा और तीन बच्चे लोनी में ही रहते हैं.

पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बाहर अनिल शर्मा नाम के एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंकने की कोशिश की. 20 नवंबर को दोपहर बाद करीब 2 बजे अरविंद केजरीवाल पर तब हमला किया गया जब वह लंच करने जा रहे थे.

No comments:

Post a Comment