रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. दोनों जल्द ही निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. आलिया-रणबीर ने एक दूसरे के पारिवारिक इवेंट्स में हिस्सा लेना भी शुरू कर दिया है. जहां रणबीर कई बार आलिया के घर दिख चुके हैं, वहीं आलिया भी रणबीर के परिवार के काफी नजदीक देखी जा चुकी हैं.
अब ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं. बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, रणबीर की मां नीतू चाहती हैं कि जल्द ही दोनों सगाई कर लें. इसके लिए उन्होंने जून का महीना चुना है. वहीं रणबीर-आलिया अपने रिश्ते को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. वो ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं.
बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर गिफ्ट भी दिया. उन्होंने गिफ्ट में गोल्ड प्लेट वाली रिंग दिया जिसके ऊपर AR लिखा हुआ है. रिद्धिमा ने न्यूईयर सेलिब्रेशन की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर कपूर दोनों ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में दोनों पहली बार साथ में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं. फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन भागों में बनने वाली है.
आलिया भट्ट अगले महीने सिम्बा स्टार रणवीर सिंह के साथ गली बॉय में नजर आने वाली हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है.
नाराज ट्रम्प ने ट्वीट किया, 'मैं चक और नैंसी के साथ बैठक बीच में छोड़कर आ गया. समय की पूरी बर्बादी थी. मैंने पूछा कि यदि हम कामकाज फिर से शुरू कर दें तो 30 दिन में क्या आप दीवार या स्टील अवरोधक समेत सीमा सुरक्षा को मंजूरी देंगे? नैंसी ने कहा, नहीं. मैंने अलविदा कह दिया. और कुछ नहीं किया जा सकता था.'
ट्रम्प के बैठक के बीच से ही चले जाने से अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता का नया दौर शुरू हो गया है. ट्रम्प के बर्हिगमन के बाद नैंसी और शुमर ने संवाददाताओं से कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता किसी भी हाल में सीमा दीवार के लिए धन आवंटित करने के इच्छुक नहीं हैं.
उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी इस मामले में अपना रुख नहीं बदलेगी. पेलोसी ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक कक्ष में माहौल अच्छा नहीं था. शुमर ने कहा कि ट्रम्प की बात नहीं मानी गई और वह बैठक से चले गए.
इससे पहले ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय आपातकाल लगाना अंतिम विकल्प है लेकिन यदि विपक्षी दल के नेता सीमा दीवार के लिए धन आवंटित नहीं करते हैं, तो वह आपातकाल लागू कर सकते हैं.
इस बीच, ट्रम्प ने देश में 'वास्तविक आव्रजन सुधार' की आवश्यकता की बात की और तर्क दिया कि विश्वभर से प्रतिभाशाली लोगों को तलाश कर रहीं अमेरिकी कंपनियों की प्रगति के लिए यह अहम है. उन्होंने हालात मे सुधार के लिए एक 'बड़े आव्रजन विधेयक' को लाने की भी बात की. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, 'हम देश में वास्तविक आव्रजन सुधार देखना चाहते हैं क्योंकि हमें इसकी आवश्यकता है और यह अच्छी चीज होगी.'
No comments:
Post a Comment